Jharkhand

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिलिंग देवघर- A TOUCH OF THE DIVINE” का लोकार्पण

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Aug, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर – A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श)” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने पुस्तक प्रकाशन के लिए महाधिवक्ता राजीव रंजन को बधाई देते हुए कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम न केवल झारखंड की आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह का साहित्य आने वाली पीढ़ियों को बाबा बैद्यनाथ धाम की गरिमा और परंपरा से जोड़ने का कार्य करेगा।

See also  सपा सांसद आजम खां की जमानत पर बहस पूरी, चार अगस्त को आएगा फैसला

करीब 300 पृष्ठों की इस पुस्तक में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की ऐतिहासिकता, प्राचीनता, पौराणिक महत्व, धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक तथा वैधानिक पहलुओं को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव अरवा राजकमल, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, अपर महाधिवक्ता अच्युत केशव तथा राज्यकीय अधिवक्ता मनोज कुमार भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment