high court news

Ranchi/H Court: दिव्यांग कोटे के 5 सीटों को सुरक्षित रखने का निर्देश देते हुए इन पदों पर नियुक्ति नहीं करने का दिया निर्देश

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 14 Aug, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 के रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिव्यांग कोटे के 5 सीटों को सुरक्षित रखने का निर्देश देते हुए इन पदों पर नियुक्ति नहीं करने का निर्देश दिया है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने शुक्रवार को राहुल वर्धन की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। अदालत ने राज्य सरकार और जेपीएससी को दस सप्ताह में जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। अदालत प्रथम द्रष्टया माना है कि आरक्षण की अनदेखी हुई है।


सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि झारखंड लोक सेवा आयोग के ने 342 पद के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी। सभी 342 पद का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। जारी रिजल्ट में सिर्फ 8 दिव्यांगों की ही नियुक्ति की सिफारिश की गयी है। नियमों के अनुसार चार प्रतिशत आरक्षण के अनुरूप दिव्यांगों के लिए 13 पद होना चाहिए। सिर्फ आठ पद पर नियुक्ति करना उचित नहीं है । प्रार्थी ने आरोप लगाया कि दिव्यागों के शेष पांच पदों पर दूसरे उम्मीदवारों का चयन किया गया है जो गलत है। प्रार्थी ने बताया कि उसने पीटी,मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू दिया है। दिव्यांग कोटा के तहत उसका चयन न कर गैर दिव्यांग का चयन किया जाना नियम का अवेहलना है ।

See also  ब्लैक फंगसः सरकार से मदद की गुहार ठुकराने के बाद चीफ जस्टिस ने कहा- पैसे होते तो मैं करता पीड़िता की मदद


जेपीएससी की ओर से अदालत को बताया गया कि उन्होंने 342 पद के लिए परिणाम घोषित कर सरकार को भेज दिया है। राहुल वर्धन ने जो याचिका दायर की है उसमें जो चयनित उम्मीदवार हैं उन्हें प्रतिवादी नहीं बनाया गया है। उन्हें प्रतिवादी बनाना चाहिए था। उन्हें कितने अंक प्राप्त हुए हैं इसकी जानकारी याचिका में नहीं दी है। वह किस कैटेगरी के दिव्यांग हैं यह भी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में यह बता पाना मुश्किल है कि इनका चयन क्यों नहीं हुआ। रिकॉर्ड देखने के बाद ही यह पता चल सकता है कि इनका चयन क्यों नहीं किया गया है

See also  Court News: यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोपी आर.आर. सैलून एंड स्पा' के मालिक रंजीत कुमार साहू को मिली अग्रिम जमानत, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment