Ranchi: मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में 21 महीने से अधिक समय से जेल में बंद रातू के कमड़े निवासी बिगन साव को सिविल कोर्ट रांची की अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर अपर न्यायायुक्त एमके सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पश्चात अदालत ने याचिका को खारिज कर दी। वह 2022 में दर्ज नामकुम कांड संख्या एक मामले में नवंबर 2023 से जेल में है। नामकुम पुलिस ने 21 जून 2022 को नशीले पदार्थ लदे वाहन को जब्त किया था। तलाशी के दौरान वाहन से 38 प्लास्टिक की बोरियों में पैक 666 किलो डोडा पाउडर बरामद किया गया था।
Ranchi: डोडा तस्करी के आरोप में 21 महीने से जेल में बंद आरोपी को जमानत नहीं