Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त XI की अदालत ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में जेल में बंद राकेश रंजन और पिंटू कुमार को जमानत देने से इनकार किया है। दोनों एनडीपीए मामले में 13 जून 2024 से जेल में बंद है। दोनों को एनसीबी रांची ने गुप्त सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग के दौरान ओरमांझी ब्लॉक चौक के निकट मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके वाहन से 103.80 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया था। मामले में एनसीबी रांची जोन के एसआई राजीव रंजन ने प्राथमिकी (कांड संख्या 44/2024) दर्ज कराई थी। एनसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक केबी प्रसाद ने दोनों की जमानत का विरोध करते हुए अदालत में पक्ष रखा था।
Ranchi: ड्रग तस्करी मामला: दो आरोपियों को नहीं मिली जमानत, रहना पड़ेगा जेल में

