high court news

Ranchi/H court: डेमोस्ट्रेटर को टीचिंग से नन टीचिंग में बदलने के आदेश को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Apr, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में मंगलवार को डेमोंस्ट्रेटर को टीचिंग से नॉन टीचिंग में बदलने और सेवानिवृत्ति की उम्र 65 से 60 साल करने के झारखंड सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को सुनने के उपरांत फैसला सुरक्षित रख लिया। मामले के सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से बताया गया कि जब नियुक्ति की गई थी।

उस वक्त उनकी नियुक्ति टीचिंग स्टाफ के रूप में की गई थी। बाद में राज्य सरकार ने नॉन टीचिंग कर दिया। यह गलत है इसलिए सरकार के उसे आदेश को रद्द कर उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष और उनकी उन्हें नॉन टीचिंग से टीचिंग में किया जाए। राज्य सरकार की ओर से बताया गया की चुकी इनका कैडर नन टीचिंग हो गया है। इसलिए उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष नहीं होगी। वही विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि यह सरकार के द्वारा निर्णय लिया गया है। इसमें विश्वविद्यालय की कोई भूमिका नहीं है। बृजेश कुमार वर्मा एवं अन्य कई की ओर से याचिका दायर की गई है। सभी याचिकाओं को एक साथ सूचीबद्ध कर मामले की सुनवाई की गई।

See also  Bangladeshi Infiltrators: HC ने कहा- बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिह्नित कर वापस भेजने की तैयार करें योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment