Civil Court News

Yo Yo Honey Singh News: कोर्ट ने कहा- शालिनी तलवार ससुराल से ले सकती हैं सामान

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Sep, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
honey singh and shalini talwar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Delhi: Yo Yo Honey Singh News पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के बीच चल रहे विवाद को लेकर तीस हजारी अदालत में बंद कमरे (इन कैमरा) में सुनवाई हुई। इस दौरान शालिनी तलवार को अदालत ने पांच सितंबर को अपने ससुराल से सामान लेने की अनुमति दी।

इसके साथ ही शालिनी को निर्देश दिया गया है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी तरह की बहस नहीं होनी चाहिए। पिछली सुनवाई पर दिए गए निर्देश के बाद हनी सिंह मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष पेश हुए और उन्होंने मामले की सुनवाई बंद कमरे में करने की मांग की।

See also  Court News: लोन वसूली का मामला: पीएनबी के पक्ष में फैसला, कोर्ट ने बुटीक संचालक को 8.40 लाख चुकाने का दिया आदेश

इसे भी पढ़ेंः अवमानना मामलाः 4 सेवारत और एक रिटायर्ड IAS अधिकारी को जेल, AP हाईकोर्ट ने सुनाई सजा

इसके बाद तानिया सिंह ने अपने चैंबर में करीब एक घंटे से अधिक समय तक हनी और शालिनी की काउंसलिंग भी की। सुनवाई के बाद अदालत ने निर्देश दिया कि जब शालिनी सामान लेने के लिए जाएंगी तो दोनों पक्षों के अधिवक्ता मौजूद रहेंगे और सामान की सूची बनाने के साथ ही वीडियोग्राफी कराई जाए।

अदालत ने इसके साथ ही शालिनी तलवार को अगले दस दिनों में अपने बैंक खातों का विवरण और आय का हलफनामा दाखिल करने को भी कहा है। मामले में अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी। अदालत ने कहा कि शादी में सामान्य झगड़े होते ही हैं, लेकिन दोनों को अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए।

See also  मानहानिः सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में आठ मई को सुनवाई

साथ ही यह भी कहा कि ईश्वर हमें दोनों पक्षों के साथ न्याय करने की शक्ति दें। शालिनी का आरोप है कि हनी सिंह व उनके परिजनों ने मानसिक व भावनात्मक अत्याचार किया है। उन्होंने हनी सिंह पर धोखाधड़ी करने, मारपीट और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही 20 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment