high court news

25 सालों से वन विभाग में दे रहे थे सेवा, विभाग ने निकाल दिया; कोर्ट ने कहा- सबको नियमित करें

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Dec, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट जस्टिस डा. एसएन पाठक की अदालत ने वन विभाग में 25 वर्षों से काम कर रहे फारेस्ट प्रोड्यूस ओवरसीयर को बड़ी राहत प्रदान की है।

अदालत ने सेवा से निकाले गए और सेवा देने वालों की नियुक्ति नियमित करने का निर्देश दिया है। फारेस्ट प्रोड्यूस ओवरसीयर 25 वर्षों से दैनिक मजदूरी पर काम कर रहे थे। 

अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि किसी विवाद के कारण अगर किसी फारेस्ट प्रोड्यूस ओवरसीयर को हटाया गया है तो उनकी भी नियुक्ति नियमित की जाए।

वन विभाग में चतुर्थ वर्ग का पद

पूर्व में सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा लिया था। वन विभाग में कार्यरत विनोद कुमार पांडे एवं अन्य ने हाई कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की थी।

सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से कहा गया था कि कुछ फारेस्ट प्रोड्यूस ओवरसीयर (चतुर्थ वर्ग) को हटा दिया गया था। विभाग ने कहा था कि अब इनकी जरूरत नहीं है।

See also  धनबाद नगर निगम में संविदा पर कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षक को हटाने पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

प्रार्थी ने दावा किया कि इतने सालों तक सेवा देने के बाद हटाया जाना उचित नहीं है। इसके अलावा सभी कर्मी 25 वर्ष से ज्यादा समय से दैनिक मजदूर के रूप में काम कर रहे हैं। इसलिए इन्हें नियमित किया जाए।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment