high court news

स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ वारंट जारी, हाई कोर्ट ने कहा- डीजीपी शाम चार बजे हाजिर कराएं

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Feb, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने एक अवमानना मामले में सुनवाई करते हुए स्वास्थ सचिव अजय कुमार सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने राज्य के डीजीपी को स्वास्थ्य सचिव को शुक्रवार को शाम चार बजे तक कोर्ट में पेश करने का निर्देश

डॉ दीनानाथ पांडेय की ओर से हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई है। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने स्वास्थ्य सचिव को हाजिर होने का आदेश दिया था। लेकिन शुक्रवार को उनके कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर वारंट जारी किया है। अदालत ने कहा कि डीजीपी उक्त वारंट का तामीला कराते हुए यह सुनिश्चत करें कि स्वास्थ्य सचवि शुक्रवार की शाम चार बजे तक कोर्ट में उपस्थित हों।

See also  SDO promotion: हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने जारी की प्रोन्नति की अधिसूचना
स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ वारंट जारी, हाई कोर्ट ने कहा- डीजीपी शाम चार बजे हाजिर कराएं

इससे पहले स्वास्थ्य सचिव की ओर से हाई कोर्ट में आईए याचिका दाखिल कर कोर्ट में उपस्थिति से छूट मांगी गई थी। आवेदन में कहा गया था कि वह अवकाश पर हैं, इसलिए कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सकते हैं। लेकिन अदालत ने उनके उक्त आवेदन को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि कोर्ट के आदेश के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है।

हजारीबाग के पूर्व सिविल सर्जन डॉ दीनानाथ पांडेय की अवमानना याचिका कर कहा है कि पूर्व में कोर्ट ने उनके पेंशन में 20 प्रतिशत की कटौती को देने का आदेश सरकार को दिया था। लेकिन उक्त आदेश का अभी तक पालन नहीं किया गया है। पिछली सुनवाई के दौरान आदेश का पालन नहीं होने पर कोर्ट ने सचिव को सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया था, लेकिन सचिव हाजिर नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने वारंट जारी किया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment