high court news

धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में दो लाख लोगों को आने की संभावना, कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए नहीं दी गई अनुमतिः मुख्य सचिव

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 17 Jan, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पलामू में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा आयोजन में दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। दो लाख लोगों के अचानक आने से कानून व्यवस्था में समस्या आ सकती है।

लोगों को जो मूलभूत सुवधाए मिलनी चाहिए उसे प्रदान करने में कठिनाई को देखते हुए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गयी है। मुख्य सचिव और डीजीपी ने बुधवार को हाई कोर्ट को यह जानकारी दी।

इसके बाद प्रार्थी ने अदालत से कहा कि वह डीसी को कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती देगा। इसके लिए अदालत से समय देने का आग्रह प्रार्थी ने किया।

See also  याचिका में सटीक प्लीडिंग्स होने से बचता है समयः जस्टिस आनंद सेन

पलामू में होना है धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम

जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि सरकार की ओर से कार्यक्रम रद्द करने की जो दलील दी जा रही है वह तथ्यहीन है।

सरकार जानकर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं दे रही है। बता दें की पलामू के राजबाड़ा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम की हनुमत कथा का आयोजन 10 से 15 फरवरी तक प्रस्तावित है।

पूर्व में ही इस कथा का आयोजन होना था लेकिन पलामू डीसी के द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के कारण इस कथा के आयोजन को बढ़ाकर 10 फरवरी से 15 फरवरी की गई थी। लेकिन इस बार भी पलामू डीसी ने कथा आयोजन करने की अनुमति नहीं दी।

See also  लालू प्रसाद की जमानत पर छह सप्ताह के लिए सुनवाई टली, कस्टडी के सत्यापन के लिए मांगा समय
Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment