Jharkhand

Ranchi: रिश्वत लेने के मामले में सीसीएल के दो कर्मचारियों को तीन साल की सजा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 28 Jan, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने मंगलवार को 6 साल पुराने रिश्वत लेने के मामले की सुनवाई करते हुए सीसीएल रामगढ़ के तत्कालीन यूडीसी दिलीप कुमार और सेवानिवृत्त क्लर्क सुरेश कुमार को दोषी पाकर तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है। साथ दी दोनों पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर दो माह का अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

दोनों पर आरोप था कि सीसीएल कर्मचारी की एरियर प्रक्रिया करने के एवज में दिलीप कुमार ने 2500 रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत सीसीएलए के कर्मचारी विदेशिया घासी ने 21 फरवरी 2019 को की थी। उसकी शिकायत पर सीबीआई टीम ने दूसरे दिन रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों को ऊपरी अदालत में जाने के लिए तत्काल जमानत की सुविधा प्रदान की है।

CourtNews Desk

1,835 articles published
See also  HC News: झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: काउंटर केस दर्ज होना केस रद्द करने का आधार नहीं, कोर्ट ने याचिका की खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment