high court news

ट्रैफिक एसपी खुद शहर के मुख्य चौराहों पर नियमित रूप से करें औचक निरीक्षण, वसूली में लिप्त पुलिसकर्मियों पर करें कार्रवाई- हाईकोर्ट

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ट्रैफिक एसपी खुद शहर के मुख्य चौराहों पर नियमित रूप से करें औचक निरीक्षण, वसूली में लिप्त पुलिसकर्मियों पर करें कार्रवाई- हाईकोर्ट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की खंडपीठ में शुक्रवार को राजधानी की लचर ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान मौखिक कहा कि ट्रैफिक एसपी स्वयं शहर के मुख्य चौक चौराहों पर लगातार औचक निरीक्षण करना चाहिए। ट्रैफिक पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी वीआईपी मूवमेंट के समय ही केवल सजग देखने को मिलते हैं। उनका ध्यान यातायात को सुगम रखने की बजाय वसूली पर अधिक रहते हैं। ऐसे पुलिस औचक निरीक्षण के दौरान ही पकड़ा सकता है।

पकड़े जाने पर ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करें। राजधानी के सीसीटीवी कैमरा के संबंध में मौखिक टिपप्णी करते हुए कहा कि यह सिर्फ आईवाश है। इनमें से अधिकतर खराब है ऐसे में अपराधी घटनाओं की रोकथाम कैसे हो सकेगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि मुख्य चौक चौराहों के आसपास जो सब्जी बाजार लगती है उन्हें किसी दूसरे जगह में स्थानांतरित किया जाए ताकि यातायात सुगम बना रहे। रांची नगर निगम फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका को देखते हुए उनके लिए वैकल्पिक जगह तलाश करें।

See also  Promotion: हाईकोर्ट ने कहा- जैप-10 की महिला और पुरुष की एक साथ बनाएं वरीयता सूची

ऑटो और ई-रिक्शा चालक का हो ड्रेस कोड :

खंडपीठ ने शहर में ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक सड़क को ही पार्किंग स्थल बना देते हैं और सड़क का अतिक्रमण करते हैं इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही कहा कि दोनों चालकों के लिए निर्धारित किए गए ड्रेस कोड का अनुपालन जल्द से जल्द कराएं। इसके लिए सरकार को एक रेगुलेशन बनानी चाहिए ताकि जो चालक ड्रेस कोड का अनुपालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके।

CourtNews Desk

1,840 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment