Supreme Court News

दो इतालवी सैनिकों के खिलाफ मामला बंद करने की केन्द्र की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट नौ अप्रैल को करेगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Apr, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट बुधवार को केन्द्र की उस याचिका पर नौ अप्रैल को सुनवाई करने को तैयार हो गया, जिसमें उसने दो इतालवी सैनिकों के खिलाफ चल रहे मामले को बंद करने का अनुरोध किया है। इन दोनों इतावली सैनिकों पर फरवरी 2012 में केरल के तट पर दो भारतीय मछुआरों की हत्या करने का आरोप है।

केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने मृतकों के परिवार के सदस्यों से सम्पर्क किया और उन्हें बकाया मुआवजा दे दिया गया है। चीफ जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की पीठ को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि पिछली सुनवाई में अदालत ने मृतकों के परिवार से सम्पर्क करने को कहा था।

See also  सोन चिरैया पक्षी को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भूमिगत तार डालने का दे सकते हैं आदेश

मेहता ने कहा कि उनसे सम्पर्क किया गया। उन्हें बकाया मुआवजा भी अदा कर दिया गया है। वे यहां भी मौजूद हैं। इस पर पीठ ने कहा कि वह मामले की सुनवाई अगले सप्ताह करेगी। मेहता ने फिर पीठ से आग्रह किया कि मामले की सुनवाई नौ अप्रैल शुक्रवार को की जाए क्योंकि यह मामला भारतीय और इतालवी सरकार के बीच का है।

इसे भी पढ़ेंः

पीठ ने इसके बाद कहा ठीक है और वह शुक्रवार को मामले की सुनवाई के लिए राजी हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल सात अगस्त को यह स्पष्ट कर दिया था कि वह दोनों इतालवी सैनिकों के खिलाफ मामला बंद करने का आदेश, मृतकों के परिवार का पक्ष सुने बिना नहीं देगा, जिन्हें पर्याप्त मुआवजा भी मिलना चाहिए।

See also  High Court/ Delhi: दिल्ली के रोहिणी के क्रिसेंट स्क्वायर मॉल पर बंदी की तलवार, नोटिस जारी

केन्द्र ने तीन जुलाई को अदालत में इतालवी सैनिकों के खिलाफ चल रही कार्यवाही बंद करने के लिये एक आवेदन दायर किया था। केन्द्र ने कहा था कि उसने हेग स्थित पंचाट की स्थाई अदालत का 21 मई, 2020 का फैसला स्वीकार कर लिया है कि भारत इस मामले में मुआवजा पाने का हकदार है लेकिन इन सैनिकों को प्राप्त छूट की वजह से वह इन पर मुकदमा नहीं चला सकता।

भारत ने इटली के तेल टैंकर एमवी एनरिका लेक्सी पर तैनात दो इतालवी सैनिकों -सल्वाटोरे गिरोने और मैस्सीमिलियानो लटोरे- पर भारत के आर्थिक क्षेत्र में 15 फरवरी 2012 को मछली पकड़ने वाली नौका में सवार दो भारतीय मछुआरों की गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया था।

See also  राष्ट्रीय खेल घोटालाः आरके आनंद ने हाईकोर्ट से लगाई अग्रिम जमानत की गुहार

इन इतावली सैनिकों के खिलाफ मछली पकड़ने वाली नौका ‘सेंट एंटनी’ के मालिक फ्रेडी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि इन नाविकों द्वारा गोली चलाये जाने के कारण केरल के दो मछुआरों की मौत हो गयी है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment