high court news

झारखंड को सउदी अरब से ऑक्सजीन सिलेंडर मांगने की केंद्र सरकार ने दी अनुमति

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Jun, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड सरकार को सऊदी अरब से तीन हजार ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाने की अनुमति केंद्र सरकार ने दे दी है। केंद्र सरकार की ओर से यह जानकारी हाईकोर्ट को दी गयी। केंद्र की ओर से बताया गया कि 27 मई को जो आदेश जारी किया गया था उसमें संशोधन कर झारखंड सरकार को भी ऑक्सीजन सिलेंडर लाने की अनुमति दे दी गयी है।

झारखंड सरकार ने पिछले दिनों कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वह टाटा स्टील के सहयोग से सऊदी अरब से चार हजार ऑक्सीजन सिलेंडर लाना चाहती है। लेकिन केंद्र सरकार इसकी अनुमति नहीं दे रही है। जबकि कुछ एनजीओ को अनुमति दी गयी है। इस पर कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब देने का निर्देश दिया था।

See also  बांग्लादेशी घुसपैठी पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार, जवाब दाखिल नहीं करने पर कोर्ट नाराज

इसे भी पढ़ेंः हार्स ट्रेडिंगः ADG अनुराग गुप्ता की गिरफ्तारी पर HC की रोक, PC एक्ट लगाने की प्रक्रिया पर रोक नहीं

रिम्स में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बन रहने पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। सरकार को यह बताने को कहा गया है कि जन औषधि केंद्र क्यों बंद किया गया है। एक याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने जवाब मांगा है।

अदालत ने कहा कि रिम्स में गरीबों को सस्ती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया था। अभी यह केंद्र बंद है और निजी दवा दुकानें खुली हुई हैं। ऐसे में जरूरतमंद और गरीबों को महंगी दर पर दवा खरीदनी पड़ रही है। सरकार को चार सप्ताह में जवाब देकर यह बताने को कहा गया है कि दवा केंद्र बंद क्यों है।

See also  High Court: पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति का रास्ता साफ, नियमावली को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment