मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

न्याय में देरी से नाराज शख्स बना सनी देओल, ‘तारीख पर तारीख’ चिल्लाते हुए कोर्ट में की तोड़फोड़, भेजा गया जेल

court logo
---Advertisement---

New Delhi: दामिनी फिल्म का वो सीन तो आपको याद ही होगा, जिसमें अभिनोता सनी देओल का मशहूर डायलॉग है तारीख पर तारीख। अपने मुकदमें में देरी से परेशान व्यक्ति कड़कड़डूमा अदालत में हंगामा कर दिया। वह शख्स तारीख पर तारीख के नारे लगाता हुआ अदालत में तोड़फोड करने लगा। अपने मामले में जल्द सुनवाई न होने से राकेश नाराज था। उसने अदालत में रखे कंप्यूटर व अन्य सामान को तोड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह असामान्य घटना 17 जुलाई को कोर्ट परिसर में अदालत संख्या 66 में हुई थी। शास्त्री नगर का रहने वाला राकेश नाम का एक शख्स 2016 से लंबित अपने मामले से नाराज था। राकेश ने फिल्म के डायलॉग ‘तारीख पर तारीख’ के नारे लगाते हुए कंप्यूटर और फर्नीचर तोड़ दिया। पुलिस के समक्ष राकेश ने बताया कि उसके मामले में सुनवाई नहीं हो रही और अपने मामले में दी गई लंबी तारीखों से वह निराश है।

इसे भी पढ़ेंः मौत से जंग लड़ रहे कोरोना मरीज की पत्नी मां बनने के लिए कोर्ट से लगाई गुहार, स्पर्म सुरक्षित रखने का आदेश

राकेश ने अदालत के अंदर जज के मंच भी तोड़ दिया। उसके रवैये को देख अदालत के कर्मचारियों ने अलार्म बजाया तो पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि ‘तारीख पर तारीख’ ये डायलॉग बॉलीवुड मूवी ‘दामिनी’ से है। यह डायलॉग एक शराबी एडवोकेट का किरदार निभा रहे सनी देओल ने दिया था, जिन्होंने फिल्म में फिर से केस खोला और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी।

आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया व उन्होंने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने राकेश पर धारा 186 (स्वेच्छा से किसी भी लोक सेवक को उसके सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा पहुंचाने), धारा 353 (किसी भी व्यक्ति को लोक सेवक होने पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग करने) और धारा 427 (शरारत) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: बड़ा फैसला: 2019 के कथित दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा—यह सहमति से बने संबंध और बाद में उपजा विवाह विवाद था, बलात्कार का मामला नहीं

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Leave a Comment