National News

Ameesha Patel Case: धोखाधड़ी मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल और शिकायतकर्ता अजय सिंह के बीच समझौता

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ameesha Patel Case: धोखाधड़ी मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल और शिकायतकर्ता अजय सिंह के बीच समझौता
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों पक्षों के बीच समझौता

Ameesha Patel Case: धोखाधड़ी मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल और शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह के बीच भी समझौता हो गया है। इससे अमीषा पटेल को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, चेक बाउंस की राशि पूरी चुकानी होगी। शनिवार को सिविल कोर्ट रांची के कॉन्फ्रेंस हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमीषा पटेल, उनके वकील जय प्रकाश, शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह, उनके वकील बिजय लक्ष्मी श्रीवास्तव शामिल हुए और न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय, डालसा के पूर्व सचिव राकेश रंजन, डालसा सचिव कमलेश बेहरा और अधिवक्ता मध्यस्थ संजय कुमार के समक्ष दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।

See also  Court News: टीएसपीसी के कथित सब-जोनल कमांडर बिराम राम की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा- गंभीर है आपराधिक इतिहास

अमीषा पटेल ने कहा कि मैं आगे केस नहीं लड़ना चाहती। मैं समझौते के लिए तैयार हूं। अभी तक चेक बाउंस की राशि तय तिथि से पहले चुका दी गई है। शेष राशि भी जल्द ही चुका दी जाएगी। शनिवार को हुआ समझौता सुप्रीम कोर्ट में लंबित केस संख्या एसएलपी (क्रिमिनल) 7690/2022 के आलोक में किया गया है। ताकि धोखाधड़ी के साथ चेक बाउंस मामले का भी निष्पादन अगले माह 29 जुलाई से 3 अगस्त तक सुप्रीम कोर्ट में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में किया जा सके।

यहां आपको बता दें कि 2.75 करोड़ रुपये के चेक बाउंस से संबंधित मामले में झालासा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की मौजूदगी में 9 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अमीषा पटेल और अजय कुमार सिंह के बीच समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत अमीषा पटेल ने 2.75 करोड़ में से 1.51 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। शेष 1.24 करोड़ रुपये की राशि अमीषा पटेल को 62-62 लाख रुपये की दो किस्तों में दी जानी है।

See also  NIA News: TPC नक्सल कनेक्शन मामले में RC कोहराम की जमानत खारिज

क्या है मामला: रांची के अरगोड़ा निवासी फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने देसी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अमीषा पटेल को 2.5 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन फिल्म नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने अमीषा से पैसे वापस मांगे। पैसे वापसी के लिए दिए गए दो चेक बाउंस हो गए। दोनों चेक बाउंस हो गए। अजय कुमार सिंह ने 2018 में अमीषा पटेल और कुणाल ग्रूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में अमीषा पटेल ट्रायल फेस कर रही हैं। इसी मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। फिलहाल वे जमानत पर हैं।

CourtNews Desk

1,840 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment