Jharkhand

Ranchi: पेयजल स्वच्छता विभाग घोटाले के सरगना आरोपी संतोष कुमार को मिली जमानत, एक साल बाद निकलेगा जेल से

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Apr, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: फर्जी आईडी बनाकर विभिन्न चेकों के माध्यम से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से 23 करोड़ रुपए के फर्जी तरीके से निकासी मामले में आरोपी पीएचईडी के कैशियर संतोष कुमार को सिविल कोर्ट के एसीबी की विशेष अदालत ने जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। एसीबी के विशेष न्यायाधीश वाईके सिंह की अदालत में उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई पश्चात प्रदान की। उसने जमानत की गुहार लगाते हुए 4 अप्रैल को याचिका दाखिल की थी। अपर चुटिया के जग्गी कंपाउंड निवासी संतोष कुमार 10 अप्रैल 2024 से जेल में था। कहा जाए तो एक साल जेल काटने के बाद जमानत की सुविधा मिली है।

See also  HC News: कोयला कारोबारी LB Singh के 160 करोड़ का म्युचूअल फंड फ्रीज करने पर HC ने ED से मांगा जवाब

रांची पुलिस ने उसको सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उस पर जल एवं सवच्छता स्वर्णरेखा शीर्ष कार्य प्रमंडल की कार्यकारी एजेंसी लार्सन एंड टुब्रो के नाम से फर्जी आईडी बनाकर विभिन्न चेकों के माध्यम से करीब 12 करोड़ 71 लाख रुपए की राशि धोखाधड़ी से फर्जी खाते में स्थानांतरित करने का आरोप है। गिरफ्तार के उसकी निशानदेही पर 51 लाख रुपये बरामद किया गया था। मामले को लेकर सदर थाना में साल 2023 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment