Jharkhand

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट से रिटायर्ड एपीपी मोहन कुमार की बेटी ऋषिका सुमन बिहार में बनी जज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Dec, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची से हुए सेवानिवृत्त अपर लोक अभियोजक(एपीपी) मोहन रजक की बेटी ऋषिका सुमन ने अपने पिता का नाम ऊंचा की है। वह बिहार में न्यायिक सेवा में सफलता हासिल की है। पिता झारखंड से सेवानिवृत्त हुए और उधर बेटी बिहार में जज बनी। उसने 32वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है।

ऋषिका रांची स्थित साईनाथ विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई की थी। ऋषिका सुमन ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। उसने बताया कि वह घर पर ही रहकर परीक्षा की तैयारी की थी। परीक्षा की तैयारी में उन्होंने अपने परिवार के साथ सेवानिवृत्त लोक अभियोजक श्याम प्रसाद चौधरी का सहयोग एवं मार्गदर्शन का श्रेय दिया है। यहां बता दें कि ऋषिका सुमन ने पढ़ाई पूरी करने के बाद सेल्फ स्टडी के बदौलत मुकाम पाई है। कहीं कोई कोचिंग नहीं की थी। सिर्फ अनुभवों के मार्गदर्शन में अपने परिवार, समाज और राज्य का नाम रोशन की है। इस सफलता के लिए कोर्ट न्यूज की टीम ऋषिका सुमन को बहुत-बहुत बधाई देता है।

See also  Ranchi/H Court: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के बेहतर इलाज की दिशा में दिया गया सुझाव, High Court ने स्वास्थ्य विभाग को जल्द कार्रवाई का दिया निर्देश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment