Civil Court News

Ranchi: जेपीएससी भर्ती घोटाले में आरोपी रांची के एसी और एडीएम ने दाखिल की जमानत याचिका, सुनवाई आज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 01 Mar, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: जेपीएससी भर्ती घोटाले में आरोपी रांची के एसी और एडीएम ने दाखिल की जमानत याचिका, सुनवाई आज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सीबीआई की गिरफ्तारी के डर से उसकी कार्रवाई को देखते हुए जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाले के चार्जशीटेड आरोपी रांची जिला के एसी राम नारायण सिंह और एडीएम विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक ने अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है। दोनों की दाखिल जमानत याचिका पर 1 मार्च को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में 11 बजे होगी। वहीं मामले के दो आरोपी बिनय मसीह आर लकड़ा एवं अजय कुमार बड़ाईक को अदालत से झटका लगा है।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने दोनों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका सुनवाई पश्चात खारिज कर दी है। अदालत ने दोनों की याचिका पर सुनवाई पश्चात पिछले दिनों आदेश सुरक्षित रख लिया था। मामले में अब तक 11 आरोपियों को झटका लगा है। मामले में अन्य आरोपियों ने भी अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है। बता दें कि सीबीआई कोर्ट ने 16 जनवरी को 47 भ्रष्ट अफसरों समेत 74 लोगों के खिलाफ संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है।

See also  Court News: बीवी, बेटी और ससुर के कातिल को आजीवन कारावास

CourtNews Desk

1,830 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment