Ranchi: विश्वआदिवासी दिवस के अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को झारखंड ट्राइबल एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से पुराने बार परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन जयंत सिंह मुंडा ने किया। अधिवक्ता असीम कच्छप और शोषन नाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रद्धांजलि सभा में आदिवासी समाज के योगदान पर प्रकाश डाला गया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके योगदान और समर्पण को याद किया। इस मौके पर कुछ विशेष गीत-संगीत भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के हितों की रक्षा, अधिकारों की सुरक्षा एवं न्याय के क्षेत्र में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में मानकी उजिया, राजेश सांगा, आनंद महली, रविकांत, रवि गुड़िया, दिनेश मुंडा, धीरज बेक, मनोज कच्छप ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

