Civil Court News

Ranchi: MLA सरयू राय को लगाने पड़ेगा कोर्ट के चक्कर, ऑफिशियल दस्तावेज चोरी मामले में कोर्ट ने लिया संज्ञान, समन जारी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 27 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 08 at 8.31.04 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: MP/MLA के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत ने आपराधिक साजिश रचकर स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से संचिका के अंदरूनी पन्नों की चोरी करने के आरोप में सरयू राय पर संज्ञान ले लिया है। साथ ही मामले में उपस्थिति के लिए समन जारी किया गया है। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 13 सितंबर निर्धारित की है। इसी के साथ सरयू राय को कोर्ट के चक्कर लगाने से अब कोई रोक नहीं सकता है। चार्जशीट दाखिल करने में लंबा समय लगा है।

सरयू राय के खिलाफ विभाग के अवर सचिव विजय वर्मा ने 2 मई 2022 को डोरंडा थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 105/22) दर्ज कराई थी। मामले में जांच पूरी करते हुए अनुसंधान पदाधिकारी सह सब-इंस्पेक्टर नागेश श्रीवास्तव ने किए गए अपराध को सही पाते हुए बीते 22 अगस्त को अदालत में भादवि की धारा 120बी एवं गोपनीय दस्तावेज लीक की धारा 30(2) के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव आसिफ एकराम को गवाह बनाया है।

See also  हेमंत सोरेन के कोर्ट में उपस्थित से छूट वाली याचिका पर सुनवाई टली
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment