Civil Court News

Ranchi/JPSC: जेपीएससी द्वितीय सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले के 60 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने लिया संज्ञान, अब होगी कोर्ट की दौड़ प्रारंभ

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 07 Mar, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 06 at 4.57.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य के दो एसपी भी निकलें भ्रष्ट, दूसरों को सुरक्षा देनेवाला स्वयं निकला भ्रष्ट

Ranchi: सीबीआई के विशेष पीके शर्मा की अदालत ने शुक्रवार को जेपीएससी द्वितीय सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले में सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है। इससे चार्जशीटेड 60 भ्रष्ट आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई है। संज्ञान लेने के बाद अदालत ने मामले में आरोपियों के खिलाफ उपस्थिति को लेकर समन जारी किया है। इसके लिए अदालत ने 15 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। सीबीआई ने 12 साल बाद जांच पूरी करते हुए अक्तूबर महीने में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 60 भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें 28 अफसरों का नाम शामिल है। अदालत ने जिन लोगों पर संज्ञान लिया है उसमें ऐसे नाम भी है जो वर्तमान में प्रोन्नति पाकर डीएससी से एसपी बन कर जिला संभाल रहे हैं। प्रभावशाली लोगों के अयोग्य रिश्तेदारों में रजनीश कुमार, कुंदन कुमार सिंह, विनोद राम, मौसमी नागेश, मुकेश कुमार महतो, राधा प्रेम किशोर, रोहित सिन्हा, राम कृष्ण कुमार व संजीव कुमार सिंह का नाम शामिल है। सीबीआई ने 7 जुलाई 2012 को द्वितीय जेपीएससी नियुक्ति घोटाले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी। यह जांच झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने की है।

See also  Land Scam: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की हिरासत अवधि बढ़ी, VC के जरिए कोर्ट में हुए पेश


समन इन आरोपियों के खिलाफ जारी:
जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, तत्कालीन वरीय सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, सदस्य शांति देवी, सदस्य राधा गोविंद, परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी व असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर अरविंद सिंह, परीक्षकों में इंटरव्यू एक्सपर्ट प्रो. नंदलाल, परीक्षक डॉ. मुनींद्र कुमार तिवारी, रघुवीर सिंह तोमर, डॉ. शिव बहादुर सिंह, प्रो. ओंकारनाथ सिंह, डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला, प्रो. अमरनाथ सिंह, डॉ. दीनानाथ सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. योगेद्र सिंह, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. रवि प्रकाश पांडेय, डॉ. बंशीधर पांडे, दिवाकर लाल श्रीवास्तव, डॉ. सियाराम सिंह यादव, प्रदीप कुमार पांडे, डॉ. मधुसुदन मिश्रा, डॉ. सभाजीत सिंह यादव, डॉ. एसडी सिंह, डॉ. अशोक कुमार सिंह, महेंद्र मोहन वर्मा, तुलसी नारायण मुंडा, कोऑर्डिनेटर परमानंद सिंह, अल्बर्ट टोप्पो, सोहन राम, परीक्षा एजेंसी के धीरज कुमार। अभ्यार्थियों में राधा प्रेम किशोर, बिनोद राम, हरि शंकर बराईक, हरि हर सिंह मुंडा, रवि कुमार कुजुर, मुकेश कुमार महतो, कुंदन कुमार सिंह, मौसमी नागेश, कानु राम नाग, प्रकाश कुमार, संगीता कुमारी, रजनीश कुमार, शिवेंद्र, संतोष कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार, राहुल जी आनंद जी, इंद्रजीत सिंह, शिशिर कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, रामकृष्ण कुमार, प्रमोद राम, अरविंद कुमार, विकास कुमार पांडे, मनोज कुमार, सुदामा कुमार एवं कुमुद कुमार का नाम शामिल है।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ट्रायल कोर्ट से दोषी ठहराये जाने के बाद हाईकोर्ट न दें जमानत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment