Civil Court News

Land Scam: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की हिरासत अवधि बढ़ी, VC के जरिए कोर्ट में हुए पेश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 30 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Land Scam: पीएमएलए कोर्ट ने बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में शामिल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत आठ की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी है। इससे पूर्व जेल में बंद हेमंत सोरेन को गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया।

पेशी के बाद अदालत ने हेमंत सोरेन एवं बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, भामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय एवं इरसाद अख्तर की न्यायिक हिरासत अवधि 2 सप्ताह बढ़ा दी है। अगली पेशी 13 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही की जाएगी। हेमंत सोरेन 1 फरवरी से न्यायिक हिरासत में हैं।

See also  चेक बाउंस मामलाः चेहरा छुपाकर कोर्ट पहुंची गदर-2 की अभिनेत्री अमीषा पटेल, ढाई करोड़ के मामले में समझौता की पेशकश

आलमगीर आलम की पेशी आज

टेंडर में कमीशन घोटाला मामले में गिरफ्तार मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ की अवधि समाप्त हो रही है। ईडी की ओर से उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। ईडी आलमगीर आलम को 14 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment