high court news

Ranchi/H Court: कुख्यात अमन श्रीवास्तव गिरोह के नाम पर लेवी वसूलने की साजिश के आरोप में जेल में बंद शिव शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 09 Sep, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत ने अवैध हथियार बरामदगी और कंपनी प्रबंधक से लेवी वसूलने की साजिश के आरोप में जेल में बंद आरोपी शिव शर्मा उर्फ कुमार शिवेंद्र उर्फ राजू शर्मा को जमानत की सुविधा प्रदान की है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने उसकी जमानत पर बहस की। दाखिल याचिका पर सुनवाई पश्चात अदालत ने 20-20 हजार के दो निजी मुचलके पर जमानत प्रदान की। शिव शर्मा का नाम कुख्यात अमन श्रीवास्तव गिरोह से जुड़ा है। मामले में आरोपी दीपक कुमार को भी दो सितंबर को जमानत की सुविधा प्रदान की गई है।

See also  हाईकोर्टः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में हुई सुनवाई, चार सप्ताह में मांगा गया जवाब

आरोपी के खिलाफ पतरातू थाना में बीते 6 जनवरी को कुल नौ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले के अनुसार, 6 जनवरी 2025 को पुलिस ने ऐलेक्सा रिसोर्ट, तालाटांड में छापेमारी कर दीपक कुमार और शहादत अंसारी को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान कार संख्या JH-01FH-8859 से 9 एमएम का लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि गिरफ्तार आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर रेलवे फ्लाईओवर निर्माण कंपनी MGCPL से लेवी वसूलने की योजना बना रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment