high court news

Ranchi/H Court: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ईडी से किया जवाब तलब

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 13 Aug, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। झारखंड हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। ईडी ने सेना की जमीन के फर्जीवाड़ा मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। छवि रंजन 4 मई 2023 से छवि रंजन जेल में बंद हैं। इस मामले में 13 और 14 अप्रैल 2023 को ईडी ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की थी। ईडी ने छवि रंजन, बड़गाई अंचल के उप राजस्व कर्मी भानु प्रताप प्रसाद समेत 18 लोगों के 22 ठिकाने पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में ईडी ने जमीन के फर्जी डीड और दस्तावेज बरामद किये थे। मामले में छवि रंजन और अमित अग्रवाल समेत 10 आरोपियों के खिलाफ ईडी ने पीएमएलए की विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया थ। छवि रंजन पर रांची डीसी रहने के दौरान फर्जी कागजात के आधार जमीन की खरीद बिक्री का आरोप है।

See also  High Court News: रिश्वत मामले में आरोपी दारोगा श्याम नंदन पासवान को हाईकोर्ट से मिली जमानत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment