high court news

Ranchi/H Court: डॉ. राजकुमार बने रहेंगे रिम्स निदेशक, हटाने का आदेश सरकार ने लिया वापस

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 06 May, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार की जबरदस्त जीत हुई है। वह आगे निदेशक पद पर बने रहेंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को झटका लगा है। यानी राज्य सरकार को झटका लगा है। झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार को पद से हटाने से संबंधित आदेश वापस ले लिया गया है। आदेश वापस लेने के बाद न्यायालय ने निदेशक की ओर से दायर याचिका को निष्पादित कर दिया ।
राज्य सरकार ने 17 अप्रैल की रात को डॉक्टर राजकुमार को रिम्स निदेशक के पद से हटाने का आदेश जारी किया था।

See also  Ranchi: न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने होटवार जेल और बाल संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश, बुजुर्ग बंदियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने को कहा

निदेशक के द्वारा इस आदेश को नेचुरल जस्टिस के नियमों का उल्लंघन बताते हुए सरकार की कार्रवाई को माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर कर चुनौती दी थी। याचिका पर 29 अप्रैल को माननीय उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति दीपक रौशन की अदालत में सुनवाई हुई ,सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निदेशक को पद से हटाने के आदेश को स्थगित कर दिया था, साथ ही सरकार को अपना पक्ष शपथ पत्र के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment