Civil Court News

रांचीः जमीन माफिया कमलेश सिंह, सीओ जय कुमार राम समेत छह पर ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 24 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Kamlesh Singh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः ईडी ने जमीन माफिया कमलेश सिंह से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले की जांच पूरी करते हुए मंगलवार को पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में कमलेश सिंह के साथ कांके सीओ जय कुमार राम, पूर्व सीओ दिवाकर द्विवेदी समेत 6 का नाम शामिल है। इसमें दो नए नाम है। ईडी ने जमीन घोटाले में कमलेश सिंह को 27 जुलाई 2024 को गिरफ्तार किया था। 29 जुलाई को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ प्रारंभ की गई थी। 13 दिनों की पूछताछ पूरी होने के बाद ईडी ने उसे पुनः बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया था। तब से वह जेल में ही है।

See also  Ranchi: शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी की याचिका पर सुनवाई 30 Jan को

बता दें कि कमलेश सिंह के घर में छापेमारी के दौरान उसके फ्लैट से एक करोड़ नगदी मिला था। साथ ही 100 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया था। इसका केस अगल किया गया है। दाखिल चार्जशीट पर अदालत 1 अक्तूबर को संज्ञान ले सकती है। संज्ञान लेने के बाद अन्य पांच चार्जशीटेड आरोपियों को समन जारी किया जाएगा। ईडी ने कमलेश के खिलाफ 27 जुलाई को केस किया है। जिसमें अमरेंद्र कुमार पांडे एवं नुरूल अंसारी का नाम शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment