Civil Court News

नरेंद्र सिंह होरा हत्याकांडः चार अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा, पांचवें को दो साल; छठा फरार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 13 Dec, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Narendra Singh Hora Murder Case: रांची के बहुचर्चित अपर बाजार के थोक चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होरा हत्याकांड की सुनवाई करते हुए अदालत ने छह में चार अभियुक्त सद्दाम उर्फ बबन खान, शबीब अंसारी, फैजल खान एवं छोटू हुसैन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अपर न्यायायुक्त दिनेश राय की अदालत ने सद्दाम को 40 हजार एवं अन्य तीनों को 30-30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर अभियुक्तों को नौ महीने से एक साल तक अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

मामले में अभियुक्त बिरसा कच्छप को अदालत ने सिर्फ आर्म्स एक्ट में दोषी पाकर दो साल की सजा एवं 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। छोटू हुसैन पलामू के पांकी निवासी है। अन्य चार अभियुक्त डोरंडा के अलग-अलग मोहल्ला निवासी है।

See also  चेक बाउंसः बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल पर 500 रुपये का हर्जाना

नरेंद्र सिंह होरा हत्याकांड में छह अभियुक्त दोषी करार

दोषी करार एक अभियुक्त रशीद अंसारी को अदालत ने फरार घोषित कर दिया है। अदालत ने सभी अभियुक्तों को छह दिसंबर को उक्त आरोप में दोषी ठहराया था। मामले में सुनवाई के दौरान एपीपी सिद्धार्थ कुमार सिंह ने अदालत के समक्ष 13 गवाहों को प्रस्तुत किया था।

घटना को लेकर मृतक के बेटे ने लोअर बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अदालत ने चार अभियुक्तों को लूटपाट करने के दौरान हत्या करना, आपराधिक साजिश रचना एवं आर्म्स एक्ट में दोषी पाकर सजा सुनाई है।

पीपी कंपाउंड निवासी नरेंद्र सिंह होरा की हत्या पांच अक्टूबर 2018 को मेन रोड के रोस्पा टावर के निकट रात करीब नौ बजे गोली मारकर कर दी गई है। जब वह दुकान बंद कर स्कूटी से पीपी कंपाउंड स्थित घर लौट रहे थे।

See also  रांचीः गांजा तस्करी के आरोप में छपरा के युवक को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की कठोर कारावास, एक लाख जुर्माना भी
Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment