Civil Court News

रांचीः 50 लाख कैश के साथ गिरफ्तार बजरंग ठाकुर को नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 18 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः पटना जंक्शन पर 50 लाख नकद के साथ गिरफ्तार पतरातू के ठाकुर टोला निवासी बजरंग कुमार ठाकुर को अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। झारखंड के एटीएस मामले के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका सुनवाई पश्चात खारिज कर दी है। उसको पटना जंक्शन पर आरपीएफ ने 12 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

एटीएस ने उसे 17 अगस्त को रिमांड किया है। तब से वह जेल में है। जब्त राशि पांडे गैंग के सदस्यों द्वारा झारखंड राज्य के विभिन्न कोयला व्यापारियों और ठेकेदारों से जबरन वसूली की गई थी। वसूली गई राशि वह पवन कुमार ठाकुर के साथ मिलकर उस पैसे को परिचित एक व्यक्ति को देने जा रहा था। वह रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करते हुए जैसे ही पटना जंक्शन पर उतारा और बाहर निकलने से पहले वहां तैनात आरपीएफ ने उसे दबोचा। बैग में तलाशी के दौरान 50 लाख नकद मिला। इसके बारे में जब उसे पूछा गया तो कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में झारखंड एटीएस ने उसे रिमांड पर लिया।

CourtNews Desk

1,843 articles published
See also  Pegasus espionage: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर सरकार को खुली छूट नहीं, मूकदर्शक नहीं बन सकते
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment