Civil Court News

रांचीः झालसा के निर्देश पर दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित विशेष कैंप में 32 बच्चे चिन्हित, सर्टिफिकेट के लिए किया गया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 19 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 19 at 3.04.12 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now



रांचीः डालसा रांची के बैनर तले दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित 45 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 32 दिव्यांग बच्चों को सर्टिफिकेट बनवाने(यूडीआईडी) के लिए चिन्हित किया गया। साथ ही उसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर मेडिकल जांच पश्चात सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सदर अस्पताल के सहयोग से डालसा ने 12 अगस्त को विशेष कैंप संत मिखाईल नेत्रहीन विद्यालय, बहु बाजार में आयोजित किया गया था। इसमें 32 दिव्यांग बच्चों को सर्टिफिकेट के लिए चिन्हित किया गया।

इस अभियान के तहत नेत्रहीन एवं मुकबधिर विद्यालय हरमू में भी सदर अस्पताल रांची के सहयोग से कैंप लगाकर दिव्यांग बच्चों के लिए सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दी गयी है। ज्ञात हो कि इस विशेष अभियान के तहत प्रतिदिन सदर अस्पताल, रांची में दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया भी जारी है। इस कैंप में डालसा सचिव कमलेश बेहरा भी मौजूद थे।

See also  सात साल पुराना वैवाहिक विवाद डालसा के LADC अधिवक्ता राजेश सिन्हा ने सुलझाया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment