Civil Court News

Jharkhand News: व्यवसायी ज्ञानचंद्र प्रसाद अग्रवाल पर फायरिंग मामले के आरोपी राहुल कुमार सबूतों के अभाव में बरी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 28 Nov, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 06 at 4.57.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त 5 की अदालत ने व्यवसायी ज्ञानचंद्र प्रसाद अग्रवाल पर फायरिंग से जुड़े नौ साल पुराने मामले में आरोपी राहुल कुमार उर्फ राहुल कुमार सिंह को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप सिद्ध करने में पूरी तरह विफल रहा। घटना 30 मई 2016 की थी, जब अग्रवाल पर दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी थी। घायल को रिम्स और फिर मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला पहले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में पुलिस जांच के आधार पर राहुल कुमार को आरोपी बनाया गया था।

See also  MNREGA घोटाला: ED ने दायर की चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट, पूजा सिंघल की मां, भाई समेत 5 नए आरोपी शामिल

अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि फायरिंग व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम थी और अरविंद भाई पटेल द्वारा दी गई धमकियों का जिक्र भी गवाहों ने किया। सात गवाह पेश किए गए, लेकिन अदालत ने पाया कि किसी भी गवाह ने आरोपी की पहचान नहीं की। न तो टीआईपी कराई गई, न ही मुख्य जांच अधिकारी और डॉक्टर की गवाही अदालत में प्रस्तुत हुई। घटना स्थल से न तो खोखा या कारतूस बरामद हुआ और न ही जब्त कपड़ों की एफएसएल जांच कराई गई। जिसका लाभ आरोपी को मिला। इन गंभीर जांच कमियों और असंगत गवाहियों के आधार पर अदालत ने कहा कि आरोप संदेह से परे साबित नहीं हुए। परिणामस्वरूप, आरोपी राहुल कुमार को बरी कर दिया गया।

See also  कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ED लेगी रिमांड पर, फेसटाइम से छवि रंजन से होती थी जमीन की डील

मामला:
30 मई 2016 को व्यवसायी ज्ञानचंद्र प्रसाद अग्रवाल पर दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग की थी। घायल को पहले RIMS और बाद में मेडिका अस्पताल ले जाया गया। घटना को लेकर सुख़देव नगर थाना कांड संख्या 310/2016 दर्ज हुई थी। पुलिस जांच के बाद राहुल कुमार को 307/34, 120B IPC के तहत आरोपित किया गया।

अभियोजन का पक्ष:
सरकारी वकील ने तर्क दिया कि फायरिंग व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम थी और अरविंद भाई पटेल द्वारा लगातार धमकी देने की बात भी सामने आई। अभियोजन ने सात गवाह पेश किए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment