Civil Court News

सजाः नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, अदालत ने सुनाई 10 साल की सजा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 03 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सजाः रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को जबरदस्ती घर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंधन के मामले में दोषी लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पथलकुदवा निवासी मो. इमरान को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने 28 जून को दोषी पाया था। अभियुक्त ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती को नौकरी लगाने का झांसा देकर अपने साथ घर ले गया और जबरदस्ती की थी।

इस तरह वह कई दिनों तक संबंध बनाता रहा। यहां तक एक दिन लड़की का घर भी पहुंच गया था। जब नौकरी नहीं दिलाई तो लड़की अपने आप को ठगा महसूस करने लगी। इसी घटना को लेकर पीड़िता ने सुखदेवनगर थाना में 16 सितंबर 2016 को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में एपीपी सिद्धार्थ कुमार सिंह ने अदालत के समक्ष ठोस गवाही कराई थी। साथ ही पीड़िता ने गवाही के दौरान घटना का समर्थन किया था। जिसके आधार पर अदालत ने आठ साल पुराने मामले में सजा सुनाई है।

See also  RIMS: हाईकोर्ट ने पूछा- रिम्स में कितने पद, कितने पर नियुक्ति और कितने पर संविदा के जरिए हो रहा काम
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment