high court news

Ranchi: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त भवन के डीपीआर करें तैयार एक माह में – हाई कोर्ट

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 17 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 08 at 1.49.01 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त भवन के डीपीआर एक माह में तैयार करने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने गुरुवार को कहा कि यूनिवर्सिटी में सोलर पैनल लगाने के लिए राज्य सरकार ने फंड की स्वीकृति दे दी है। ऐसे में ज्रेडा यूनिवर्सिटी में सोलर पैनल लगा कर 45 दिनों में कोर्ट में रिपोर्ट पेश करे। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि डीपीआर तैयार करने में दो माह का समय लगेगा, इसके लिए समय चाहिए। इस पर अदालत ने कहा कि पहले ही समय दिया गया था अब एक माह में सरकार डीपीआर तैयार कर ले।

See also  Fighting: आईएएस और डीजीएम के बीच मारपीट मामले में 25 नवंबर को सुनवाई

पूर्व में सुनवाई के दौरान भवन निर्माण निगम ने अदालत को बताया था कि कांके स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त भवन के डीपीआर निर्माण में दो माह का समय लगेगा। कॉरपोरेशन पैसा मिलने पर दो माह में इसका डीपीआर बनाकर राज्य सरकार को सौप सकता है। इसके बाद सीएसआर के तहत सीसीएल, सेल आदि के फंडिंग से लॉ यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जा सकेगा। बता दें की बार एसोसिएशन ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जनहित याचिका दायर की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment