मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

देवघर के परित्राण ट्रस्ट के मेडिकल कॉलेज सहित अन्य संपत्ति नीलामी के खिलाफ याचिका खारिज

jharkhand high court
---Advertisement---

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय और दीपक रौशन की खंडपीठ ने देवघर के परित्राण ट्रस्ट के मेडिकल कालेज सहित अन्य संपत्ति की नीलामी के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है।

अदालत ने उक्त याचिका को सुनवाई योग्य नहीं माना। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आठ फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी। इस संबंध में परित्राण ट्रस्ट की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

परित्राण ट्रस्ट की संपत्ति का कम आंकलन

सुनवाई के दौरान कहा गया था कि देवघर के परित्राण ट्रस्ट की संपूर्ण संपत्ति की कीमत काफी अधिक है, लेकिन बैंक रिकवरी अधिकारी ने संपूर्ण संपत्ति को मात्र 60 करोड़ में ही नीलाम कर दिया है।

नीलामी के आदेश पर रोक लगाई जाए। सुनवाई के दौरान प्रतिवादियों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार और पीएएस पति ने अदालत को बताया कि उक्त याचिका हाई कोर्ट में सुनवाई योग्य नहीं है।

उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट के कई आदेशों हवाला देते हुए कहा कि हाई कोर्ट में याचिका पोषणीय नहीं है। बैंक लोन चुकाने के लिए वादी को कई मौके दिए गए।

उन्होंने 175 करोड़ के बैंक के बकाया का भुगतान नहीं किया। वादी को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करने की बजाय रिकवरी बैंक एक्ट एवं अन्य प्रविधानों के अनुसार डीआरटी (ऋण वसूली न्यायाधिकरण) के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहिए।

नियमानुसार जब इस मामले में डीआरटी के रिकवरी आफिसर की ओर से आदेश पारित किया जाता, तब उसके आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दाखिल की जा सकती है।

उनकी ओर से सीधे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल नहीं की जा सकती है। इसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

High court news

HC News: डिक्री निष्पादन मामले में बार-बार आपत्ति दाखिल कर मामला दोबारा खोलने की कोशिश पर रोक, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

HC News: जस्टिस विभु बाखरू होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

High court news

HC News: चारा घोटाला देवघर कोषागार मामला: लालू प्रसाद के अधिवक्ता का दावा—निगरानी जांच नहीं रोकी, फाइल नोटिंग में दिए थे रिपोर्ट के आदेश

High court news

HC News: सैप (SAP) जवानों की सेवा अवधि व उम्र सीमा विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

Leave a Comment