मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

झारखंड के वकीलों की पेंशन राशि बढ़ाकर होगी दस हजार

jharkhand state bar council
---Advertisement---

रांची। झारखंड के वकीलों की पेंशन की राशि सात हजार से बढ़ा कर दस हजार की जाएगी। इसके अलावा पेंशन योजना से सभी वकीलों को जोड़ा जाएगा। झारखंड बार काउंसिल की पेंशन कमेटी की रविवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। काउंसिल की आम सभा में इस प्रस्ताव को लाकर मंजूरी दिलायी जाएगी। इसके बाद इसे लागू किया जाएगा।

राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष और पेंशन कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि बैठक में बार काउंसिल की ओर से राज्य में वकीलों के लिए चलायी जा रही पेंशन योजना की समीक्षा की गयी और इसकी सफलता पर संतोष जताया गया। हर स्तर के बार एसोसिएशन में पेंशन सब कमिटी गठित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

बार कौंसिल आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित करने तथा शिविर आयोजित कर इस योजना में अधिक से अधिक अधिवक्ताओ को जोड़ने का निर्णय लिया गया ताकि इससे अधिवक्ताओ और उनके परिजनों को लाभ मिल सके। बैठक में पेंशन कमिटी के सदस्य धर्मेंद्र नारायण, राधेश्याम गोस्वामी, संजय कुमार विद्रोही, एके रसीदी, कौंसिल के सदस्य बालेश्वर प्रसाद सिंह, मृत्युंजय श्रीवास्तव, रिंकू भगत ने भाग लिया तथा अपने विचार रखे।

इसे भी पढ़ेंः प्रोन्नति मामले में हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

High court news

HC News: सैप (SAP) जवानों की सेवा अवधि व उम्र सीमा विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

Leave a Comment