National News

विदेश घुमाने के लिए पैसे लौटाए नहीं, तीन साल तक लड़ी लड़ाई, अब ब्याज के साथ मिलेगी राशि

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 14 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
consumer affairs
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली। विदेश में घुमाने के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से टूर एंड ट्रेवल कंपनी ने सवा तीन लाख रुपये की अग्रिम राशि ली। इसी दौरान कोविड-19 आ गया। इस कारण कंपनी उनको विदेश ले जाने में असफल रही और पैसे भी नहीं लौटाए। अपने रुपये वापस पाने के लिए महिला ने तीन साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। उपभोक्ता अदालत ने इस मामले में अब बुजुर्ग के हक में फैसला सुनाया।

कश्मीरी गेट स्थित जिला उपभोक्ता विवाद निपटारा आयोग के अध्यक्ष इन्द्र जीत सिंह और सदस्य रश्मि बंसल की अदालत ने बुजुर्ग महिला अंजनी वी राघवन को मानिसक, शारीरिक और आर्थिक तौर पर प्रताड़ित करने के लिए टूर एंड ट्रेवल कंपनी को दोषी ठहराया है।

See also  मुख्यमंत्री Hemant Soren ने व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट के लिए दाखिल की याचिका, ED के समन की अवहेलना का मामला

अदालत ने फैसले में कहा कि बुजुर्ग ने एक बार विदेश यात्रा की अपनी इच्छा पूरी करने के लिए मुश्किल से रकम जोड़ी थी। शिकायत में कहा गया था कि महिला की बचपन से विदेश घूमने की इच्छा थी। तब उनके पास पैसे नहीं थे। लम्बे समय से उन्होंने पाई-पाई जोड़कर यह रकम जुटाई थी।

छह फीसदी का ब्याज भी मिलेगा

उपभोक्ता अदालत ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह बुजुर्ग को उसके सवा तीन लाख रुपये लौटाए। साथ ही इस रकम पर पिछले तीन साल का छह फीसदी के हिसाब से ब्याज का भुगतान भी शिकायतकर्ता महिला को दिया जाए। इसके अलावा बुजुर्ग को 25 हजार रुपये मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के लिए दिए जाएंगे। वहीं, मुकदमा खर्च के तौर पर टूर एंड ट्रेवल कंपनी को 15 हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

See also  Jharkhand/H court News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत हुई समाप्त, निचली अदालत में दर्ज करानी होगी उपस्थिति

बैंगलुरु की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत

बैंगलुरु में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने जून 2020 में एक अखबार में आए विज्ञापन के आधार पर दिल्ली स्थित टूर एंड ट्रेवल कंपनी से संपर्क किया। उनका विदेशी टूर 22 अप्रैल 2021 से शुरू होगा, जोकि 15 दिनों और 14 रात का होगा। कई विदेशी गंतव्यों को उन्हें घूमाया जाएगा।

आश्वासान दिया कि सवा तीन लाख रुपये में हवाई टिकट, होटल बुकिंग, वीजा आवेदन व अन्य शुल्क आदि शामिल होंगे। यदि कोविड-19 के कारण उनका टूर रद्द होता है तो तुरंत पैसा वापस लौटाया जाएगा, लेकिन रकम नहीं लौटाई गई। इसके चलते उनको बैंगलुरु से अपनी कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली आना पड़ा, क्योंकि कंपनी का कार्यालय आसफ अली रोड पर स्थित है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment