Civil Court News

महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले में अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, कोर्ट में नहीं हुआ पेश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Nov, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Narendra giri case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahant Narendra Giri Death Case: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वादी मुकदमा और गवाह अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट यानी एनबीडब्ल्यू जारी किया है।

पिछली कई तिथियों पर अमर गिरी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान भी जिला अदालत में अमर गिरि बयान दर्ज कराने के लिए नहीं पेश हुआ। जिसके बाद डीजीसी क्रिमिनल गुलाब चंद्र अग्रहरि ने अदालत में गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए आवेदन दिया था।

इसके पहले सेशन जज संतोष राय ने गवाह अमर गिरि के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। अब इस मामले की 22 नवंबर को अगली सुनवाई होगी। अमर गिरि वादी मुकदमा हैं और उन्होंने ही पुलिस को खुदकुशी मामले की सूचना दी थी। वह पिछली कई तारीखों से बयान दर्ज कराने नहीं आ रहे हैं।

See also  CCL: जवाब के लिए बार-बार मांगा समय पर दिया नहीं, हाई कोर्ट ने सीसीएल पर एक लाख का लगाया हर्जाना

डीजीसी क्रिमिनल ने अदालत को बताया है कि जानबूझकर अमर गिरि गवाही देने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि केस का ट्रायल शुरू होने के लिए अमर गिरि का बयान दर्ज होना जरूरी है। सेशन जज संतोष राय की अदालत में मुकदमे का ट्रायल शुरू हो चुका है, बिना बयान दर्ज किए दूसरे पक्ष की गवाही नहीं हो सकती है।

अमर गिरि का पता नहीं, जमानतीय वारंट भी लौटा

हालांकि पुलिस की ओर से कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल कर जानकारी दी गई। जिसमें कहा गया कि अमर गिरि को जमानती वारंट का समन तामील नहीं हो सका है। क्योंकि प्रयागराज के पते पर अमर गिरि मौजूद नहीं है। अमर गिरि कहां चले गए हैं, आस-पास रहने वाले लोगों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

See also  अमन सिंह हत्याः HC ने कहा- जेल में हत्या बड़ी साजिश का संकेत, क्या सरकार मामले की SIT कराएगी जांच

अमर गिरी का फोन नंबर ना होने की वजह से उन्हें फोन पर भी सूचना नहीं दी जा सकी है। सेशन कोर्ट ने आरोपियों आनन्द गिरी, आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी पर 31 मार्च को आरोप तय कर दिया था। आनन्द गिरि पर आईपीसी की धारा 306 का आरोप तय किया गया है।

आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के साथ ही 120 बी में भी आरोप तय हुए हैं। राज्य सरकार की सिफारिश पर सीबीआई मामले की जांच कर रही है। सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

बता दें कि 20 सितंबर 2021 को श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के गेस्ट हाउस में महंत नरेन्द्र गिरि मृत पाए गए थे। इस मामले में बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी पर भी गंभीर आरोप हैं।

See also  Alamgir Alam से 6 दिन पूछताछ करेगी ED, PMLA Court से मिली अनुमति; भेजे गए जेल
Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment