Civil Court News

लव जिहाद मामलाः तनवीर अख्तर की जमानत पर कोर्ट ने मांगी केस डायरी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची के अपर न्यायायुक्त दिनेश कुमार की अदालत में लव जिहाद एवं यौन शोषण के आरोपी माडलिंग कोचिंग चलाने वाले तनवीर अख्तर की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने अनुसंधान पदाधिकारी से मामले में केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। सीजेएम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद तनवीर अख्तर ने न्यायायुक्त की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है।

बिहार के भागलपुर की रहने वाली माडल ने कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर पर लव जिहाद सहित अन्य आरोप लगाते हुए गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद उसका बयान अदालत में दर्ज किया गया।

See also  Liquer Scam: शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत

आरोप के बाद पुलिस ने आरोपत तनवीर अख्तर को 15 जून को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। तब से वह जेल में है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment