high court news

जमीन विवादः सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को राहत बरकरार, सरकार ने जवाब के लिए मांगा समय

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
anamika_gautam_wife_of_nishikant_dubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम द्वारा देवघर में खरीदी गई जमीन के निबंधन को रद करने की कार्यवाही के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

अदालत ने कहा कि अगर प्रार्थी सरकार के जवाब रिजवाइंर दाखिल करना चाहते हैं, तो कर सकते है।
हालांकि अदालत ने अनामिका गौतम को दी गई अंतरिम राहत को बरकरार रखा है। इस मामले में अब दस जून को सुनवाई होगी। दरअसल, हाई कोर्ट इस तरह के कई मामलों को एक साथ टैग कर सुनवाई कर रहा है।

See also  Ranchi/Jharkand HC: हाईकोर्ट ने कोडीनयुक्त कफ सिरप व अन्य नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री की पाबंदी पर लगाई रोक

इसमें कई मामलों में राज्य सरकार की ओर जवाब दाखिल नहीं किया गया है। इसी लिए सरकार की ओर से समय मांगा गया। बता दें कि अनामिका गौतम की ओर से धन्यभूति फर्म के नाम पर देवघर के देवीपुर में जमीन खरीदी गई है। देवघर डीसी ने उक्त जमीन को बिकाऊ नहीं बताते हुए निबंधन को रद करने की कार्यवाही शुरू कर दी है, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।

इसे भी पढ़ेंः अब नहीं होगा जलाशयों के आसपास निर्माण व अतिक्रमण, हाईकोर्ट ने इसे रोकने के लिए रांची डीसी और नगर आयुक्त को दिया आदेश

पिछली सुनवाई के दौरान अनामिका गौतम की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने अदालत को बताया कि नियमानुसार जमीन का निबंधन रद करने का अधिकार रजिस्टर सह उपायुक्त को नहीं है। लेकिन निबंधन रद करने की कार्यवाही की जा रही हैं।

See also  EWS छात्र 12वीं तक मुफ्त शिक्षा पाने के हकदार, दिल्ली HC से निजी स्कूलों को झटका

इस पर अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि उपायुक्त किस प्रावधान के तहत ऐसा कर रहे हैं। क्या उनको जमीन के निबंधन रद करने का अधिकार है। सरकार की ओर से इस मामले में जवाब दाखिल किया जाएगा।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment