high court news

जमीन विवादः सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को फिलहाल कोई राहत नहीं, डीसी के आदेश को दी गई है चुनौती

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 23 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
anamika_gautam_wife_of_nishikant_dubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: गोड्डा से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम से जुड़े जमीन विवाद में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने उक्त याचिका में त्रुटि को सुधारने का निर्देश दिया है। फिलहाल उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। इस मामले में अब 31 अगस्त को सुनवाई होगी।

जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में उक्त मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने पाया कि याचिका में त्रुटि है। इसके बाद अदालत ने वादी अनामिका गौतम के अधिवक्ता को उक्त त्रुटि सुधारने का आदेश दिया। अनामिका गौतम ने अपनी कंपनी धन्यभूति इंटरप्राइजेज के नाम से जमीन खरीदारी की है।

See also  बड़ा फैसलाः पटना हाईकोर्ट ने कहा-परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा पर नौकरी

इसे भी पढ़ेंः मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र पूछाः यूपी-बिहार जैसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्यों को संसद में ज्यादा सीट क्यों

अनामिका गौतम की कंपनी धन्यभूमि इंटरप्राइजेज द्वारा देवघर के देवीपुर में खरीदी गई। देवघर उपायुक्त ने उक्त जमीन को रैयती जमीन बताते हुए एसपीटी (संथाल परगना काश्तकारी कानून) के तहत जमाबंदी रद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उपायुक्त की कार्रवाई के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

याचिका में कहा गया है कि पूर्व में उपायुक्त ने सेल डीड को रद करने की कार्रवाई शुरू की गई थी। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व में रोक लगा दी थी। अब उसके बाद देवघर उपायुक्त ने एसपीटी एक्ट के तहत रैयती जमीन बताकर जमाबंदी रद की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

See also  Ranchi/H Court: राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने हाईकोर्ट में बोला माध्यमिक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया जनवरी 2026 में कर ली जाएगी पूरी

वादी का कहना है कि उक्त जमीन मूल रैयती जोत जमीन है। इसलिए उपायुक्त के आदेश पर रोक लगाते हुए उसे निरस्त किया जाए। इसके बाद अदालत ने प्रार्थी को याचिका में त्रुटि सुधारने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 31 अगस्त को निर्धारित की है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment