Jharkhand

Jharkhand News/Ranchi : ड्रग-फ्री इंडिया’ जागरूकता के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाना ही उद्देश्य : न्यायायुक्त, रांची

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 Jan, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand News/Ranchi : ड्रग-फ्री इंडिया’ जागरूकता के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाना ही उद्देश्य : न्यायायुक्त, रांची
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ड्रग-फ्री इंडिया’ के लक्ष्य को लेकर रांची में नालसा की ‘डॉन–2025’ योजना शुरू

Ranchi News: युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और उन्हें कानूनी व सामाजिक रूप से जागरूक बनाने के उद्देश्य से नालसा द्वारा संचालित ‘डॉन–2025’ (Drug-free and Opioid-free Nation) योजना के तहत रांची में व्यापक विधिक जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 05 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन माननीय न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन व्यवहार न्यायालय परिसर एवं फिरायालाल चौक पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसके माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही माननीय न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने नशा-मुक्ति जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर व्यवहार न्यायालय परिसर से रवाना किया। जागरूकता वाहन के साथ न्यायिक पदाधिकारी, प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट, डालसा सचिव, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, पीएलवी, एलएडीसीएस के सदस्य, न्यायालय कर्मी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे।

See also  बर्खास्त मेयर सुनील पासवान की जाति प्रमाण पत्र मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, दावा- प्रमाण पत्र बिल्कुल सही
Jharkhand News/Ranchi : ड्रग-फ्री इंडिया’ जागरूकता के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाना ही उद्देश्य : न्यायायुक्त, रांची

रैली के दौरान पोस्टर-बैनर और नारे के माध्यम से आम लोगों को नालसा की ‘डॉन’ योजना की जानकारी दी गई और नशा-मुक्त समाज का संदेश दिया गया। इस अवसर पर न्यायायुक्त ने कहा कि ड्रग-फ्री इंडिया का लक्ष्य तभी हासिल होगा, जब युवा वर्ग जागरूक होकर नशे से दूरी बनाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि नशे के खिलाफ पूरा समाज एकजुट है और न्यायिक व्यवस्था भी समाज के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि ‘से यस टू लाइफ, नो टू ड्रग्स’ केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने का संदेश है। डालसा सचिव राकेश रौशन ने बताया कि आगामी दिनों में निबंध, वाद-विवाद, क्विज, पोस्टर, स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिताएं, झुग्गी-ग्रामीण क्षेत्रों में आउटरीच कार्यक्रम, शैक्षणिक संस्थानों में सेंसिटाइजेशन, ऑनलाइन जागरूकता एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर समापन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

See also  टेरर फंडिंग के आरोपी महेश अग्रवाल की याचिका पर दस सितंबर को होगी सुनवाई

CourtNews Desk

1,842 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment