Jharkhand

Jharkhand News-JSBC Election: बार काउंसिल चुनाव में संजय कुमार विद्रोही की लगातार दूसरी जीत, सीट बरकरार रख रचा इतिहास

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Apr, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand News-JSBC Election: बार काउंसिल चुनाव में संजय कुमार विद्रोही की लगातार दूसरी जीत, सीट बरकरार रख रचा इतिहास
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में सिविल कोर्ट रांची के अधिवक्ता सह आरडीबीए के महासचिव Sanjay Kumar Vidrohi ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज कर अपनी सीट बरकरार रखी है। बुधवार 22 अप्रैल को जारी मतगणना के रिजल्ट में उन्होंने 677 मतों का कोटा पूरा करते हुए आधिकारिक रूप से जीत हासिल की। इस चुनाव में जीत के लिए 677 वोट का कोटा निर्धारित किया गया था, जिसे पार करते ही उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किया जा रहा है। संजय कुमार विद्रोही ने इस महत्वपूर्ण आंकड़े को छूते हुए लगातार दूसरी बार अपनी जीत सुनिश्चित की, जिससे अधिवक्ता समुदाय में उनके मजबूत जनाधार का प्रमाण मिला है। इससे पहले Abdul Kalam Rasidi, Lalit Yadav, Abhishek Kumar Bharti, Prashant Kumar Singh, Mrityunjay Kumar Srivastava, Pawan Ranjan Khatri, Manoj Kumar और Mahesh Tiwari(Hold),ANIL KUMAR TIWARY, RAJ KUMAR भी कोटा प्राप्त कर जीत दर्ज कर चुके हैं।

See also  Delhi High Court HJS Job: दिल्ली हाई कोर्ट न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए करें आवेदन
Jharkhand News-JSBC Election: बार काउंसिल चुनाव में संजय कुमार विद्रोही की लगातार दूसरी जीत, सीट बरकरार रख रचा इतिहास
Jharkhand News-JSBC Election: बार काउंसिल चुनाव में संजय कुमार विद्रोही की लगातार दूसरी जीत, सीट बरकरार रख रचा इतिहास

चुनाव प्रक्रिया के तहत अब कुल 10 पुरुष अधिवक्ताओं का चयन होना बाकी है, जबकि पांच महिला अधिवक्ता पहले ही जीत दर्ज कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त दो महिला अधिवक्ताओं का चयन मनोनयन के आधार पर किया जाना है। बताया गया कि 12 मार्च को पूरे झारखंड में 75 बूथों पर मतदान संपन्न हुआ था, जिसमें करीब 100 प्रत्याशी मैदान में थे। संजय कुमार विद्रोही की जीत पर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में वकीलों ने उन्हें बधाई दी और इसे उनके कार्यों व नेतृत्व क्षमता पर भरोसे की जीत बताया। लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर विद्रोही ने न केवल अपनी पकड़ मजबूत की है, बल्कि बार राजनीति में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति भी दर्ज कराई है।

See also  HC News: टेंडर निवेश मामला: हर एग्रीमेंट का टूटना धोखाधड़ी नहीं; 1.91 करोड़ के केस में झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आपराधिक कार्यवाही रद

CourtNews Desk

1,827 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment