Association

Jharkhand News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव : पहले दिन 70 नामांकन, रांची जिला बार से 8 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 10 Feb, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 70
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया विधिवत प्रारंभ हो गई और पहले ही दिन राज्य भर से कुल 70 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ डोरंडा स्थित स्टेट बार काउंसिल कार्यालय पहुंचे, जहां चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान चीफ रिटर्निंग ऑफिसर के साथ असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर सेवानिवृत्त जिला जज आलोक दुबे और शिवनारायण सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने पूरी प्रक्रिया के सुचारू संचालन में सहयोग किया। जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि मंगलवार को कुल 70 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन निर्धारित है। पहले दिन नामांकन दाखिल करने वालों में स्टेट बार काउंसिल के निवर्तमान चेयरमैन राजेंद्र कृष्ण, निवर्तमान वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रशांत कुमार सिंह, सरकार के वरीय स्थायी अधिवक्ता अशोक कुमार यादव, राम सुभग सिंह, ललित यादव, धनबाद के जिला बार अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी सहित कई प्रमुख अधिवक्ता शामिल रहे। करीब सात वर्षों के बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर पूरे अधिवक्ता समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मार्च माह तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी है, जिसके लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया है। इस बार बार काउंसिल के कुल 23 पदों के लिए चुनाव होना है।

See also  CID ChargeSheet: जेटीडीसीएल-ऊर्जा घोटाला: 116 करोड़ की हेराफेरी में मास्टरमाइंड समेत तीन पर चार्जशीट
image 2

उद्देश्य अधिवक्ताओं के हितों की रक्षाः अनिल सिंह महाराणा

वहीं रांची जिला बार एसोसिएशन से इस बार तीन महिलाओं समेत कुल 13 अधिवक्ता चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। पहले दिन रांची जिला बार से एक महिला सहित 8 अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन की शुरुआत अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह महाराणा ने की। उन्होंने सबसे पहले पर्चा दाखिल करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार काउंसिल की गरिमा को सुदृढ़ करना और युवा वकीलों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उनके अलावा डॉ. रबिंद्र कुमार, पवन रंजन खत्री, रवि रंजन, अभिषेक कुमार भारती, मुमताज अहमद खान, भरत चंद्र महतो तथा महिला अधिवक्ता ज्योति आनंद ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इन प्रत्याशियों ने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा न्यायिक व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। निवर्तमान सदस्य संजय कुमार विद्रोही और प्रितांशु कुमार सिंह सहित अन्य प्रत्याशी बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे। राज्य भर के 25,001 अधिवक्ता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें झारखंड हाईकोर्ट के 4665 तथा रांची जिला बार एसोसिएशन के 3539 मतदाता शामिल हैं। मतदान 12 मार्च को होना है, जिसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही संभावित उम्मीदवार विभिन्न जिलों में प्रचार-प्रसार में जुट गए थे। अधिवक्ताओं से संपर्क, बैठकें और संवाद कार्यक्रम लगातार जारी हैं। चुनाव इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में “वन पोस्ट, वन मैन” नियम को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा खारिज कर दिया गया है, जिसके बाद अधिक संख्या में अधिवक्ता चुनावी मैदान में उतरने के लिए प्रेरित हुए हैं। अब सभी की निगाहें अंतिम दिन के नामांकन और चुनावी मुकाबले पर टिकी हुई हैं।

See also  Jharkhand News: देवघर केस में सांसद निशिकांत दुबे को राहत, हाईकोर्ट ने एफआईआर किया रद्द

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment