Civil Court News

Jharkhand News/Acquitted: रंगदारी केस में दो आरोपी बरी, अभियोजन आरोप साबित करने में नाकाम

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 09 Jan, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 06 at 4.57.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: रंगदारी और आपराधिक साजिश के मामले में ट्रायल फेस कर रहे आकाश कुमार सिंह और मुकेश सिंह उर्फ खली को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। यह फैसला एसडीजेएम रुपम स्मृति टोपनो की अदालत ने सुनाया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रितांशु कुमार सिंह ने बहस की। जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2023 में सूचक राणा राहुल कुमार सिंह को फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर लालपुर थाना प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

See also  हाईकोर्ट के अधिवक्ता एके रशीदी वक्फ को सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य बनाए जाने पर एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी ने दी बधाई

मामले में आकाश कुमार सिंह और मुकेश सिंह उर्फ खली पर IPC की धारा 387 और 120B के तहत आरोप थे। पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की और अदालत ने आरोप तय किए। लेकिन ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष केवल एक गवाह को ही पेश कर सका। सबसे अहम बात यह रही कि न तो स्वयं सूचक (इन्फॉर्मेंट) और न ही जांच अधिकारी को अदालत में पेश किया गया। गवाह के बयान भी केवल सुनी-सुनाई बातों पर आधारित पाए गए। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि आरोपियों और कथित अपराध के बीच कोई ठोस कड़ी स्थापित नहीं हो सकी। आवश्यक साक्ष्य और प्रत्यक्ष प्रमाणों के अभाव में अभियोजन का मामला कमजोर साबित हुआ। इसी आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

See also  Ranchi/H Court: सहायक आचार्य रिक्ति मामलाः सभी अभ्यर्थियों का मार्क्स स्टेटमेंट और अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के अंक कोर्ट में करें प्रस्तुत कर्मचारी चयन आयोग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment