high court news

प्रोन्नति पर लगी रोक हटी, झारखंड हाई कोर्ट ने कहा- अंतिम फैसले से प्रभावित होगा प्रमोशन

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Nov, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट ने आरक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों को अनारक्षित श्रेणी के रिक्त पदों पर प्रोन्नति देने के कार्मिक विभाग के आदेश पर लगायी रोक हटा दी है। जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने कहा है कि प्रान्नति का मामला इस याचिका के अंतिम आदेश से प्रभावित होगा।

हाई कोर्ट ने 31 अक्तूबर को कार्मिक विभाग के वर्ष 2022 में जारी उस आदेश पर रोक लगा दी थी जिसमें आरक्षित वर्ग के पदाधिकारियों को अनारक्षित वर्ग प्रोन्नति देने को कहा गया था। सरकार की ओर से अदालत से पदोन्नति पर रोक हटाने का आग्रह किया गया।

प्रोन्नति के मामलों के बढ़ेंगे केस

सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि राज्य के कई कर्मचारी सेवानिवृत्ति होने वाले हैं। रोक लगने की वजह से उन्हें प्रमोशन का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा सभी अपने-अपने मामलों को लेकर हाई कोर्ट पहुंचेगें तो केस की बाढ़ आ जाएगी।

See also  टेरर फंडिंग सहित सभी मामलों की अंतरिम राहत दस सितंबर तक बढ़ी

उनकी ओर से यह भी कहा गया कि इस मामले की जल्द सुनवाई कर इसे निष्पादित कर दिया जाए। इस आग्रह को स्वीकार करते हुए अदालत ने रोक हटा ली, लेकिन कहा कि प्रमोशन का मामला याचिका के अंतिम आदेश से प्रभावित होगा। मामले की अगली सुनवाई छह दिसंबर को होगी।

इस संबंध में मुकेश कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि आरक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों को प्रोन्नति का लाभ भी उसी श्रेणी में मिलना है। लेकिन कार्मिक विभाग ने तीन जून 2022 को एक आदेश जारी कर कहा था कि आरक्षित श्रेणी के पदाधिकारी अनारक्षित श्रेणी में भी प्रोन्नति पा सकते हैं।

See also  हिनू नदी के पास विवादित जमीन की नापी उपायुक्त की निगरानी में कराने का हाईकोर्ट का निर्देश

ऐसा करने से सामान्य श्रेणी के पदाधिकारियों की वरीयता के साथ-साथ प्रोन्नति प्रभावित हो रही है। इसलिए उक्त आदेश को निरस्त कर देना चाहिए। इसके बाद अदालत ने कार्मिक विभाग के पत्र के आधार पर प्रोन्नति देने पर अगले आदेश तक रोक लगा दीथी।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment