high court news

जमीन कब्जा मामले में एसआईटी व धनबाद की कानून व्यवस्था पर हाई कोर्ट ने एसएसपी से मांगी जानकारी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Nov, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand High Court News: इसके अलावा अदालत ने धनबाद में कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति पर भी धनबाद के एसएसपी को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एमवाई इकबाल की जमीन पर जबरन कब्जा करने के मामले हाई कोर्ट स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है।

झारखंड हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एमवाई इकबाल की जमीन माफिया जबरन कब्जा करने के मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से इस मामले में गठित एसआईटी की अब तक की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस पीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने सरकार से पूछा है कि एसआईटी ने जमीन माफिया के खिलाफ अब तक क्या -क्या कार्रवाई की है। एसआईटी जांच की प्रगति रिपोर्ट भी अदालत ने तलब की है।

See also  अपीलकर्ता को फर्जी बताने पर हाई कोर्ट ने रांची के पार्षद वेद प्रकाश पर लगाया 20 हजार का हर्जाना

सरकार ने कहा- जमीन माफिया पर हो रही कार्रवाई

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि जमीन दलालों के खिलाफ सरकार ने सख्ती दिखाई है। इसके लिए एसआईटी भी बनायी गयी है। राज्य में जमीन पर जबरन कब्जा करने और जमीन दलाली करने वाले 162 लोगों के खिलाफ 190 मामले दर्ज किए गए हैं।

अदालत को बताया गया कि रांची शहर में 30 पीसीआर वैन, 62 टाइगर मोबाइल, 15 हाई पेट्रोलिंग वाहन, 18 शक्ति कमांडों सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गए हैं। पेट्रोलिंग पार्टी की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पूरी रात पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। रांची में 17 स्थानों पर पर वाहनों की जांच के लिए बैरिकेडिंग की गयी है।

See also  सेना भूमि घोटालाः कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल समेत तीन को रहना पड़ेगा जेल में ही, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका 

25 जून को चर्च रोड स्थित सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एमवाई इकबाल की जमीन की चहारदीवारी जमीन दलालों ने तोड़ दी थी और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। बाद में वहां के स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने सभी को खदेड़ा था। इसकी खबर मीडिया में आने के बाद हाई कोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया है।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment