high court news

चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने ऐसा क्यों कहा- झारखंड का कार्यकाल मेरे लिए सबसे कठिन रहा…

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 23 Dec, 2023
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
chief justce sanjay kumar mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने अपने विदाई समारोह में कहा कि झारखंड का कार्यकाल मेरे लिए सबसे कठिन रहा। जब चीफ जस्टिस बना तो काफी कम समय में नयी बिल्डिंग में शिफ्ट करना बड़ी चुनौती थी।

चीफ जस्टिस के रूप में जब सेवा शुरू की तो लंबित मामलों की संख्या भी काफी थी और उन्हें कम करना भी चुनौती थी। झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विदाई समारोह को वह संबोधित कर रहे थे।

चीफ जस्टिस संजय मिश्रा को एसोसिएशन ने दी विदाई

चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने ऐसा क्यों कहा- झारखंड का कार्यकाल मेरे लिए सबसे कठिन रहा...

चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि एक्टिंग चीफ जस्टिस से बनने से ज्यादा जिम्मेवारी का काम चीफ जस्टिस के रूप में करना होता है। उम्मीद है कि झारखंड की जनता को मेरा कार्यकाल अच्छा लगेगा। युवा वकीलों को संदेश देते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ कठिन परिश्रम करें।

See also  Court News: रिश्वत मांगने के आरोपी दारोगा को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत, सरेंडर कर भरा बेल बॉड

ईश्वर की आराधाना करना जीवन का लक्ष्य- संजय कुमार मिश्रा

चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने ऐसा क्यों कहा- झारखंड का कार्यकाल मेरे लिए सबसे कठिन रहा...

रिटायरमेंट के बाद अब ईश्वर की आराधना करना जीवन का उद्देश्य है। झारखंड और यहां किए गए कार्य मुझे हमेशा याद रहेगा। विदाई समारोह आयोजित करने के लिए उन्होंने एडवोकेट एसोसिएशन का आभार भी जताया।

एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार ने कहा कि नए भवन में हाईकोर्ट शुरू कराने में चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हाईकोर्ट के सभी वकील उन्हें हमेशा याद रखेंगे। चीफ जस्टिस संजय मिश्रा ने शुक्रवार को अंतिम कोर्ट किया।

चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने ऐसा क्यों कहा- झारखंड का कार्यकाल मेरे लिए सबसे कठिन रहा...

शनिवार और रविवार को अदालत की कार्यवाही नहीं होती। 24 दिसंबर से एक जनवरी तक हाईकोर्ट में शीतकालीन अवकाश रहेगा। 28 दिसंबर को वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

See also  Acid Attack: हाईकोर्ट ने कहा- पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुटी

विदाई समारोह में हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश, महाधिवक्ता राजीव रंजन, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता, काउंसिल के सदस्य, एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार, महासचिव नवीन कुमार और अन्य कार्यकारिणी सदस्य समेत अपर महाधिवक्ता और हाईकोर्ट के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment