high court news

हाईकोर्ट ने तीन यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार की नियुक्ति पर लगाई रोक, प्रक्रिया का मांगा मूल दस्तावेज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JPSC Exam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में सहायक रजिस्ट्रार नियुक्ति के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सहायक रजिस्ट्रार की नियुक्ति से संबंधित मूल दस्तावेज अदालत में प्रस्तुत करने का आदेश जेपीएससी को दिया है।

इसके अलावा अदालत ने कहा कि मामले में प्रतिवादी प्रदुम्न सिंह लखावत की अगर अभी तक नियुक्ति नहीं हुई है, तो उनकी नियुक्ति तब तक पर रोक रहेगी, जब तक कि इस मामले में जेपीएससी और तीनों विश्वविद्यालय की ओर से जवाब दाखिल नहीं कर दिया जाता है।

इसे भी पढ़ेंः अतिक्रमण हटाने पर रोक लगाने को लेकर मामला पहुंचा हाईकोर्ट, दाखिल हुई कई याचिकाएं

See also  Illegal arrest: बिना ट्रांजिट रिमांड के आरोपी को ले जाने पर कोर्ट नाराज, कहा- पुलिस को दी जाए ट्रेनिंग

जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने आर सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए उक्त आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान वादी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया गया कि सहायक रजिस्ट्रार की नियुक्ति के लिए जेपीएससी की ओर से भेजी गई अनुशंसा में त्रुटि है। मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी हुई है।

जेपीएससी ने सहायक रजिस्ट्रार नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा था। प्रमाण पत्र सत्यापन के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया की गई। लेकिन प्रदुम्न सिंह लखावत का नाम बिना साक्षात्कार में शामिल हुए ही मेरिट लिस्ट में आ गया है। इसलिए सहायक रजिस्ट्रार नियुक्ति की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।

See also  सहायक शिक्षकों को साल 2013 से मिलेगी पदोन्नति, हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

इस पर जेपीएससी के अधिवक्ता संजय पिपरवाल और प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि मेरिट लिस्ट में कोई गड़बड़ी नहीं है। बता दें कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय और नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में सहायक रजिस्टर की नियुक्ति की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment