high court news

Cyber Crime: हाई कोर्ट ने कहा- साइबर अपराध तकनीक की लड़ाई, आरबीआई को करना होगा ये काम…

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Oct, 2023
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
cyber-crime
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand High Court News: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) ने साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को कहा कि साइबर अपराध तकनीक के सहारे किया जा रहा है। बैंकों को भी इसके रोकथाम के लिए तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए।

चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने कहा कि यह तकनीक बनाम तकनीक की लड़ाई है। ऐसे में आरबीआइ यह तय करे कि साइबर अपराध रोकने के लिए कैसी तकनीक चाहिए।

अदालत ने इस मामले में आरबीआई और सीआईडी की ओर से दाखिल किए गए जवाब पर वादी और अन्य प्रतिवादियों को अपना पक्ष रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई 13 दिसंबर को निर्धारित की।

See also  जनहित याचिका दाखिल करने की नियमावली को हाई कोर्ट में दी गई चुनौती, कहा- कई नियम असंवैधानिक

साइबर अपराध को रोकने का हो रहा उपायः आरबीआई

jharkhand high court
Jharkhand High Court

सुनवाई के दौरान आरबीआई की ओर से जवाब दाखिल कर बताया गया कि साइबर क्राइम रोकने के लिए कई उपाए गए हैं। उच्च तकनीकी संस्थानों के साथ बैठक की जा रही है। बैंक के बड़े- बड़े ट्रांजेक्शन में ग्राहक को अलर्ट किया जाता है।

ग्राहकों को जागरुक करने के लिए जागरूकता अभियान और कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। बुकलेट और पंफलेट भी वितरित किए जा रहे हैं। साइबर क्राइम कम करने के लिए बैंक अपने हितधारकों से भी सलाह- मशविरा कर रहा है।

सीआईडी की ओर से बताया गया कि राज्य में साइबर फ्रॉड के मामले में एक अलग सेल काम कर रहा है। कई साइबर अपराधियों को गिफ्तार किया गया है। सुनवाई के बाद अदालत ने प्रार्थी को आरबीआई और सीआईडी के जवाब पर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया।

See also  Ranchi/H Court: JSSC शिक्षक भर्ती संशोधित रिजल्ट विवादों में, हाईकोर्ट पहुंचा मामला – याचिकाकर्ता का दावा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का नहीं हुआ पालन

इस संबंध में मनोज कुमार राय ने जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि झारखंड के देवघर, जामताड़ा और साहिबगंज में साइबर अपराधी सक्रिय हैं। बड़े पैमाने पर झारखंड से साइबर क्राइम की घटना को अंजाम दिया जाता है।

साइबर अपराधी झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों में भी ठगी की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस का साइबर सेल है, लेकिन बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं है। ऐसे में साइबर अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। इस पर रोकथाम लगाई जाए।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment