high court news

मैनहर्ट घोटाला में झारखंड हाई कोर्ट ने एसीबी से मांगी जांच की अपडेट रिपोर्ट

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Oct, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में मैनहर्ट घोटाला की जांच को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने सरकार को शपथपत्र दाखिल कर जांच की अद्यतन जानकारी देने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को निर्धारित की है।

इसको लेकर विधायक सरयू राय ने हाई कोर्ट ने याचिका दाखिल की है। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि दिसंबर 2020 में इस मामले को लेकर एसीबी ने पीई दर्ज की थी, लेकिन अब तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है।

इस पर कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया था। इसके आलोक में राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल कर बताया गया कि मामले में अभी जांच चल रही है। एसीबी के एसपी ने बताया था कि इस मामले की जांच जारी रखने के संबंध में राज्य सरकार से विधिक मंतव्य मांगा गया है।

See also  Illegal construction: रांची के अपर बजार की 29 दुकानों को सील करने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, मंगलवार को होगी सुनवाई

मैनहर्ट घोटाले में सरकार से मांगा मंतव्यः एसीबी

इस पर प्रार्थी के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया गया कि लीगल ओपिनियन मांगे जाने का मामला सरकार के पास एक साल से अधिक समय तक लंबित है। अगस्त 2022 में ही एसीबी ने सरकार से मंतव्य मांगा था। अब तक उस पर कुछ नहीं हुआ है।

बता दें कि सरयू राय ने मैनहर्ट को रांची में सीवरेज ड्रेनेज के डीपीआर का कार्य दिए जाने में 21 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। इस मामले को उन्होंने झारखंड विधानसभा में उठाया था। जिसके बाद राज्य सरकार के निर्देश के बाद दिसंबर 2020 में एसीबी में पीई दर्ज की गई थी।

See also  सहायक पुलिसकर्मी कर रहे प्रर्दशन, मैदान खाली कराने को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल

लेकिन उसकी रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं होने पर सरयू राय ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उनकी ओर से कहा गया है कि ढाई साल बीतने के बाद भी मैनहर्ट घोटाला मामले में पीई में क्या आया, यह अब तक पता नहीं चला है।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment