Civil Court News

सड़क हादसे में घायल हुए हाई कोर्ट के अधिवक्ता अंकित तिवारी का इलाज के दौरान रिम्स में निधन, शोक की लहर

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Nov, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
अंकित तिवारी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अधिवक्ता अंकित तिवारी का निधन: सड़क दुर्घटना में घायल हुए झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता अंकित कुमार तिवारी का इलाज के दौरान निधन हो गया है। आठ नवंबर को सड़क दुर्घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था।

32 वर्षीय अंकित कुमार तिवारी झारखंड हाई कोर्ट में वकालत कर रहे थे। 8 नवंबर को वे हाई कोर्ट से रातू के कमड़े स्थित अपने आवास वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नयासराय के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

सड़क हादसे में घायल हुए थे अंकित तिवारी

घायल अवस्था में अंकित तिवारी रिम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके असमय निधन पर हाई कोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

See also  चाईबासा में मनरेगा घोटाला की जांच कर रही ईडी, हाई कोर्ट को दी जानकारी, प्रगति रिपोर्ट देने का आदेश

धीरज कुमार ने कहा है कि अंकित तिवारी बहुत ही सुलझे हुए प्रगतिशील अधिवक्ता के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी थे। इनका असमय चले जाना अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

होमगार्ड को मिलेगा पुलिस के समान वेतन, हाई कोर्ट ने कहा- आदेश का करें पालन

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डा. एसएन पाठक की अदालत में होमगार्ड जवानों को समान काम के बदले समान वेतन देने के आदेश का पालन नहीं किए जाने पर दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार को आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि अगर अगली सुनवाई तक कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जाता है, तो गृह सचिव और होमगार्ड डीजी को कोर्ट में उपस्थित होना होगा।

See also  CC News: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 154 अभ्यर्थियों को जमानत

मामले में अगली सुनवाई नौ फरवरी को होगी। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि राज्य सरकार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली है। उनकी एसएलपी खारिज हो चुकी है। सरकार की ओर से कहा गया कि अदालत के आदेश का पालन करने की कार्रवाई की जा रही है।

इसमें समय लगेगा। इस पर अदालत ने सरकार को आठ सप्ताह का समय प्रदान करते हुए आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया है। इस संबंध में अजय प्रसाद की ओर से हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई है।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment